ARK News Reporting 24x7 Logo
IST•24x7
खास खबर

मरने वाले UPSC-एस्पिरेंट पर 10 लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, एक्स-गर्लफ्रेंड ने जलाकर मारा

Super Admin

Admin

22 Oct 2026, 02:36 PM IST0 reads
Share
मरने वाले UPSC-एस्पिरेंट पर 10 लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, एक्स-गर्लफ्रेंड ने जलाकर मारा

दिल्ली : दिल्ली के गांधी विहार के एक घर में देर रात तेज ब्लास्ट हुआ और आग लग गई बात  5 अक्टूबर की है।। आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तिमारपुर थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस को अंदर से बुरी तरह से झुलसी एक लाश मिली। लाश इतनी बुरी तरह जली थी कि हड्डियां तक पिघल गई थीं।
पुलिस ने डेडबॉडी को हिंदू राव अस्पताल भेजा। उसकी पहचान राजस्थान के रहने वाले रामकेश मीणा के तौर पर हुई, जो दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था। शुरू में लगा कि एयरकंडीशन का कंप्रेशर फटने से ब्लास्ट हुआ और आग लगी। घटना के करीब 20 दिन बाद खुलासा हुआ है कि ये ब्लास्ट AC में नहीं हुआ था बल्कि कराया गया था।
मर्डर की ये साजिश रामकेश मीणा की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता चौहान ने रची थी। दरअसल रामकेश और अमृता कुछ महीने लिव-इन में रहे थे। इस दौरान रामकेश ने उसके कुछ अश्लील प्राइवेट फोटोज और वीडियोज बनाए थे। पुलिस के मुताबिक अमृता ने कई बार वो लौटाने या डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन रामकेश नहीं माना और ब्लैकमेल करने लगा।
लिहाजा अमृता ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप और उसके दोस्त संदीप कुमार के साथ मिलकर पहले रामकेश का गला घोंटकर हत्या की। फिर कमरे में सिलेंडर ब्लास्ट कर उसकी लाश जला दी। पुलिस ने तीनों को मुरादाबाद से अरेस्ट कर लिया है। वहीं जांच में ये भी पता चला है कि रामकेश ने अमृता ही नहीं, बल्कि 10 से ज्यादा लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर रखे थे।

सबकुछ पहले हादसा लगा रहा था, क्राइम सीन की पड़ताल में मर्डर का शक हुआ
पुलिस की शुरुआती जांच में अमृता की साजिश सफल भी रही, लेकिन आगे की जांच में सबूत मिटाने के तरीके ही पुलिस के लिए अहम सुराग बन गए। 

क्राइम सीन की पड़ताल में शक और गहराया। इसलिए सीसीटीवी फुटेज की जांच करी गई । उसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखे। संदिग्धों के फोन लोकेशन की जांच हुई, तो घटनास्थल की ही निकली।

 4-5 दिन बाद यूपी के मुरादाबाद से संदिग्धों के सुराग मिले। 3 लोगों को अरेस्ट किया, जिसमें राकेश की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता चौहान, उसका साथी सुमित कश्यप और संदीप कुमार शामिल हैं।

अमृता के पास से रामकेश की हार्ड ड्राइव, कपड़े और एक ट्रॉली बैग भी मिला। तीनों मुरादाबाद के रहने वाले हैं। अमृता पहले सुमित की गर्लफ्रेंड रह चुकी है। सुमित एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी करता है। इसलिए उसे पता था कि गैस सिलेंडर में कैसे ब्लास्ट करना है।‘

AdvertisementArticle Page In-Body Mid Banner

‘पूछताछ में अमृता ने कबूला भी है कि रामकेश के पास उसके कुछ अश्लील वीडियो थे, जिसे वो डिलीट नहीं कर रहा था न ही उसे दे रहा था। इसलिए तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की।

रिपोर्ट दैनिक भास्कर के आधार पर।

Share